पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shivraj tried to win people's hearts by invoking the 'Mama-Bhanja' (maternal uncle-nephew) bond.

Rewari News: शिवराज ने मामा-भांजा का रिश्ता जोड़ लोगों का दिल जीतने का किया प्रयास

Wed, 01 Jul 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 01 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shivraj tried to win people's hearts by invoking the 'Mama-Bhanja' (maternal uncle-nephew) bond.
बावल के कृषि महाविद्यालय में प्रगतिशील किसान को सम्मानित करते केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मं - फोटो : गांधीपार्क के अंदर धूप खिली तो रोड पर दिखा सन्नाटा। संवाद
रेवाड़ी। बावल स्थित कृषि महाविद्यालय में खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा में भी मामा-भांजे का रिश्ता जोड़कर लोगों का दिल जीतने का प्रयास किया। उन्होंने ने संबोधन के शुरु में ही कहा, मैं मध्य प्रदेश का मामा हूं, इसलिए हरियाणा के सभी भांजे-भांजियों को मेरा प्रणाम। यह सुनकर समारोह में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की शान, सम्मान और समृद्धि में कोई कमी नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। खेत बचाओ अभियान कृषि भूमि, जल और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का जन आंदोलन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेत सुरक्षित रहेंगे तो किसानों का भविष्य सुरक्षित रहेगा और देश की खाद्य सुरक्षा भी मजबूत होगी। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीक के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर ध्यान देने का आह्वान किया। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने और नई कृषि तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्रतिबद्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि खेत बचाओ अभियान केवल एक माह का कार्यक्रम नहीं बल्कि किसानों को टिकाऊ एवं वैज्ञानिक खेती की ओर प्रेरित करने का जन आंदोलन है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. मांगीलाल जाट ने कहा कि 1 जून से 30 जून तक चले खेत बचाओ अभियान का समापन वास्तव में नई शुरुआत है।
--
हरियाणा सरकार ने कृषि विकास का नया मंत्र दिया : नायब सिंह सैनी
समारोह की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में भूजल स्तर नीचे जा रहा है। जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम की अनिश्चितता बढ़ रही है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने कृषि विकास का नया मंत्र दिया है। उत्पादन भी बढ़े और प्राकृतिक संसाधन भी बचे। समय की मांग है कि ऐसी कृषि पद्धतियां अपनाई जाएं जो वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ आने वाली पीढि़यों के लिए स्वस्थ धरती और पर्याप्त जल संसाधन भी सुरक्षित रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, फसल विविधिकरण और जलवायु अनुकूल कृषि को अपनी कृषि नीति का मूल आधार बनाया है। रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग पर रोक लगाने के लिए हर खेत स्वस्थ खेत और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे मिट्टी की जांच करवाकर वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करें।

--------------
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रोफेसर बलदेव राज कंबोज ने अतिथियों का स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजेंद्र कुमार, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के कुलपति डॉ. एसके मल्होत्रा, लुवास के कुलपति डॉ विनोद वर्मा, बागवानी विभाग के निदेशक अर्जुन सिंह सैनी, डीसी अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, कृषि महाविद्यालय बावल के प्रिंसिपल डॉ नरेश कौशिक, परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, भाजपा नेता वीर कुमार यादव, महामंत्री हिमांशु पालीवाल, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, प्रीतम चौहान, हुकमचंद यादव, रामपाल यादव व एसडीएम संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed