{"_id":"6a42bfd3febb10e8c207cf47","slug":"after-morning-drizzle-the-afternoon-sun-brought-increased-sultry-heat-rewari-news-c-198-1-fth1001-241041-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुबह बूंदाबांदी के बाद दोपहर में धूप से बढ़ी उमर भरी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुबह बूंदाबांदी के बाद दोपहर में धूप से बढ़ी उमर भरी गर्मी
Tue, 30 Jun 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
बावल मार्ग का दोपहर के समय का दृश्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सोमवार अलसुबह करीब छह बजे बूंदाबांदी होने से मौसम कुछ देर के लिए सुहावना जरूर हुआ लेकिन थोड़ी ही देर बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। दोपहर तक गर्मी का असर इतना बढ़ गया कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
तेज धूप और उमस के कारण बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद उमस ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन फिलहाल अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं।