सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   All should work together in the national interest: Yogendra

सभी मिलकर राष्ट्रहित में कार्य करें : योगेंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
All should work together in the national interest: Yogendra
बेरली कला में आयोजित सर्व समाज हिंदू सम्मेलन में भाग लेते लोग। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। बेरली कला में आयोजित दो दिवसीय सर्व समाज हिंदू सम्मेलन सोमवार को संपन्न हो गया। सम्मेलन में योगेंद्र आचार्य ने कहा कि सभी को मिलकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। हमें आरएसएस से राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए।
Trending Videos

सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रीय एकता संदेश मोटरसाइकिल यात्रा से हुआ। इसकी शुरुआत गो रक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू के पिता शीशराम यादव ने की। मुख्य अतिथि ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन सरोज यादव रहीं। मोटरसाइकिल यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी समर्पणानंद महाराज ने भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने भाईचारा, प्रेमभाव और बच्चों में संस्कार बढ़ाने पर जोर दिया।
संजय सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और रानी लक्ष्मीबाई जैसे वीर योद्धाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने धर्म, राष्ट्र और समाज की सुरक्षा पर जोर दिया।
डॉ रमेश कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों का परिचय दिया। सतीश पंडित, प्रवक्ता नरेंद्र कुमार, पंडित दुलीचंद शर्मा, रविंद्र आशावादी मूसेपुरिया, नरेश चौहान और पंडित टेकचंद शर्मा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed