{"_id":"6994ae4f95efdea1c5009b27","slug":"eo-transferred-to-handle-the-deteriorating-situation-rewari-news-c-198-1-rew1001-233728-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिगड़े माहौल को संभालने के लिए ईओ का किया गया ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिगड़े माहौल को संभालने के लिए ईओ का किया गया ट्रांसफर
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद में 13 दिन पहले जेई हैप्पी को छुट्टियों का वेतन देने से शुरू हुआ विवाद अब थमता नजर आ रहा है। सोमवार को पत्रकार वार्ता में ईओ सुशील भुक्कल ने डीएमसी बह्मप्रकाश पर गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों के बीच विवाद को लेकर प्रशासन की काफी किरकिरी हो रही थी।
माहौल बिगड़ता देख मुख्यालय स्तर पर मामले को संज्ञान लिया गया और ईओ सुशील भुक्कल का ट्रांसफर कर दिया गया। नगर परिषद झज्जर के ईओ देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को ऑनलाइन एडिशनल ईओ के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया है।
पूरा प्रकरण तब अधिक चर्चा में आ गया जब जेई के वेतन विवाद से सवालों के घेरे में आए ईओ ने सोमवार को पत्रकारवार्ता कर इस प्रकरण में जातीय रंग देने का प्रयास किया।
इसके बाद तीन घंटे में उनके पंचकूला मुख्यालय में ट्रांसफर के आदेश पहुंच गया। डीएमसी की ओर से सोमवार को लिखे गए पत्रों के जवाब मिलने से पहले ईओ सुशील कुमार भुक्कल का ट्रांसफर पंचकूला मुख्यालय हो गया।
अब नए एडिशनल ईओ देवेंद्र कुमार डीएमसी के पत्रों का जवाब देंगे या फिर आरोपों की सच्चाई सुशील भुक्कल के ट्रांसफर के साथ ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
ईओ सुशील भुक्कल ने आरोप लगाया था कि डीएमसी कार्यालय ने शुक्रवार को एक ही दिन में 200 मेल ट्रांसफर कर दी। इससे पहले करीब दो माह से कोई मेल नहीं भेजी। इसके चलते नगर परिषद से संबंधित कई कार्यों और योजनाओं का पता नहीं चल पाया जिससे नगर परिषद का काम प्रभावित हुआ।
-
नगर परिषद से तथ्यों के साथ मांगा था जवाब
एकाउंटेंट जितेंद्र यादव और जेई हैप्पी सैनी के निलंबन के बाद ईओ सुशील कुमार पर नए आरोप लगे थे। इनमें डिस्पैच क्लर्क को छुटि्टयों का वेतन देने, 900 वर्ग जमीन को आईडी 50 वर्ग गज दिखाने, भू-माफियाओं के साथ मिलकर स्कूल की सरकारी जमीन की आईडी बनाने जैसे कई गंभीर आरोप लगे थे। इस पर डीएमसी ने सोमवार को अलग अलग पत्र भेजकर नगर परिषद से तथ्यों के साथ जवाब मांगा था।
-
मामले में कब क्या क्या हुआ
जेई हैप्पी सैनी को अवैतनिक अवकाश का वेतन देने की जानकारी डीएमसी ब्रह्मप्रकाश से मिली। ईओ सुशील कुमार, जेई हैप्पी सैनी और एकाउंटेंट अपने जवाब से डीएमसी को संतुष्ट नहीं कर पाए। तीन फरवरी को डीएमसी ने निदेशालय को पत्र लिखा। निदेशालय ने 10 फरवरी को जेई हैप्पी सैनी और एकाउंटेंट जितेंद्र यादव को निलंबित कर दिया। 12 फरवरी को दोनों के निलंबन का पत्र सामने आते ही ईओ 15 फरवरी तक अवकाश पर चले गए। सोमवार को ईओ का ट्रांसफर हो गया।
Trending Videos