{"_id":"6994af087157cb99890b0813","slug":"another-illegal-firecracker-factory-busted-in-bhiwadi-rewari-news-c-198-1-rew1001-233744-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भिवाड़ी में एक और अवैध पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भिवाड़ी में एक और अवैध पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
रीको के अधिकारी और प्रशासन की टीम जांच करती। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत के बाद मंगलवार को हुई जांच में घटनास्थल से 500 मीटर दूर एक और अवैध पटाखा फैक्टरी का खुलासा हुआ। फैक्टरी में बड़ी मात्रा में पॉपअप पटाखे और केमिकल मिले हैं। इसके अलावा एक गोदाम से अवैध पटाखों का भंडार बरामद किया गया है।
कांग्रेस नेता इमरान खान की सूचना पर मंगलवार को प्रशासनिक टीम रीको के प्लॉट संख्या जी-1/682 पर पहुंची जहां पॉपअप पटाखों का बड़े पैमाने पर निर्माण किया जा रहा था।
एडीएम सुमित्रा मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम यहां पहुंची। यह फैक्टरी स्टील फैब्रिकेशन के काम के लिए पंजीकृत है। फैक्टरी मालिक ने आरओ से वॉशिंग पाउडर बनाने की स्वीकृति ली थी।
फैक्टरी मालिक को फोन किया गया लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा। एक घंटा इंतजार करने के बाद गेट का ताला तोड़कर टीम अंदर गई। फैक्टरी में भारी मात्रा में पटाखे और पटाखे बनाने का सामान और केमिकल मिले हैं।
खुद पटाखा फोड़कर देखा गया। अब पुलिस एफआईआर दर्ज कर इसकी जांच करेगी। फैक्टरी विनोद कात्यायन के नाम दर्ज है। इसे सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।
-
फैक्टरी की बिजली लाइन काटी
यह फैक्टरी खुशखेड़ा ब्लास्ट स्थल से महज 500 मीटर दूर है। सोमवार को जब पास की फैक्टरी में ब्लास्ट हुआ तो यह फैक्टरी चल रही थी। ब्लास्ट के बाद मालिक फैक्टरी पर ताला लगाकर फरार हो गया था। मौके पर एडीएम सुमित्रा मिश्रा, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, तहसीलदार, नगर परिषद और फायर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। पूरे परिसर की जांच जारी है। कंपनी परिसर में जाने वाली बिजली की लाइन काट दी गई है ताकि किसी और हादसे को रोका जा सके।
-
चाइनीज रैपर में पैक करते थे पटाखे
गोदाम में चाइनीज रैपर में पटाखे पैक किए गए थे ताकि आसानी से परिवहन और सप्लाई किया जा सके। यह अवैध स्टॉक होली या अन्य त्योहारों के लिए तैयार किया जा रहा था। प्रशासन अब इन पटाखों की सप्लाई चेन की गहन जांच कर रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि पटाखे किन फर्मों, डीलरों या क्षेत्रों में भेजे जाने थे। मुख्य रूप से राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के बाजारों में इनकी सप्लाई की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर सक्रिय हैं।
Trending Videos