सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Annual examinations begin in schools, 2,000 students appear on the first day

Rewari News: स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 2 हजार विद्यार्थी हुए सम्मिलित

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Annual examinations begin in schools, 2,000 students appear on the first day
छात्र दक्ष। - फोटो : मृतक रामनाथ।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। पहले दिन 11वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई जिसमें दो हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 11 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर ही कराई जा रही हैं।
Trending Videos

परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी समय से पहले ही पहुंचे। प्रवेश से पूर्व उनकी उपस्थिति दर्ज की गई। नकल रोकने के लिए स्कूल स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए। परीक्षा कक्षों में निरीक्षकों की तैनाती रही और विद्यार्थियों को निर्धारित समय में प्रश्नपत्र हल करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र संतुलित बताया गया। कई विद्यार्थियों ने पेपर को सामान्य स्तर का बताया, जबकि कुछ ने व्याकरण खंड को अपेक्षाकृत कठिन माना। निदेशालय की ओर से वार्षिक परीक्षा की तैयारी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा संपन्न होने के बाद प्राप्त अंकों को अवसर एप पोर्टल पर अपलोड करने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रमुख या प्रभारी की होगी।
--
आज इन विषयों की होंगी परीक्षाएं
मंगलवार को कक्षा 9वीं के छात्रों की हिंदी विषय की परीक्षा सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 11 बजे तक होगी। कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए फाइन आर्ट (कला) विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
----------------
तैयारी के अनुरूप आया अंग्रेजी का प्रश्नपत्र
11वीं कक्षा के छात्र ईश्वर ने बताया कि पहले दिन उसकी अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। प्रश्नपत्र तैयारी के अनुरूप आया, जिससे उसे उत्तर लिखने में आसानी हुई। ईश्वर ने भरोसा जताया कि आगे आने वाली परीक्षाएं भी इसी तरह अच्छी रहेंगी और वह बेहतर प्रदर्शन करेगा। छात्र दक्ष ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर अपेक्षा से थोड़ा कठिन रहा। हालांकि उन्होंने सभी प्रश्नों के उत्तर लिख दिए। यदि तैयारी मजबूत हो तो कठिन पेपर भी आत्मविश्वास के साथ हल किया जा सकता है। 11वीं कक्षा के छात्र सुजीत ने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र थोड़ा कठिन था, लेकिन हल करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
-
वर्जन
सोमवार से जिले के राजकीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। 11वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई हैं।- बिजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी

छात्र दक्ष।

छात्र दक्ष।- फोटो : मृतक रामनाथ।

छात्र दक्ष।

छात्र दक्ष।- फोटो : मृतक रामनाथ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed