{"_id":"69ab1a16d065dea9d8096910","slug":"approval-for-rub-near-kosli-station-construction-to-be-done-with-an-investment-of-rs-730-crore-rewari-news-c-198-1-fth1001-234590-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोसली स्टेशन के पास आरयूबी को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोसली स्टेशन के पास आरयूबी को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कोसली रेलवे स्टेशन के पास वर्षों से बंद पड़े फाटक के नजदीक रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। बीकानेर रेल डिवीजन ने इसके डिजाइन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर करीब 7 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
क्षेत्र के लोगों के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बताया गया है कि करीब दस वर्ष पहले भाजपा के पहले कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोसली में आरयूबी बनाने की घोषणा की थी।
हालांकि कोसली-नाहड़ बाजार के मुख्य मार्ग पर पुल के ठीक नीचे निर्माण में तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं। इसके चलते फाटक से स्टेशन की ओर खाली पड़ी जमीन पर आरयूबी बनाने की योजना तैयार की गई।
बीएंडआर विभाग ने सलाहकार एजेंसी से इसका डिजाइन तैयार करवाया, जिसे रेलवे के बीकानेर डिवीजन ने सशर्त मंजूरी दे दी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेलवे बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सहयोग से इस परियोजना को मंजूरी मिली है।
इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। साथ ही कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बनाई गई योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
Trending Videos