फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Awareness program under the 'Drug-Free Youth Campaign' in Rewari.

Rewari News: रेवाड़ी में नशा मुक्त युवा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

Tue, 04 Aug 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Awareness program under the 'Drug-Free Youth Campaign' in Rewari.
गांव बिठवाना ​के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्या​​र्थियों को जागरूक करते डॉ. सतीश खो
संवाद न्यूज
विज्ञापन

रेवाड़ी। प्रधानमंत्री के नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत सोमवार को गांव बिठवाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के राज्य समन्वयक सतीश खोला ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अभियान नशे के खिलाफ जनभागीदारी का बड़ा प्रयास है। इसका लक्ष्य युवाओं को स्वस्थ, शिक्षित और सकारात्मक दिशा में बढ़ाना है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम होगी। विद्यालय प्राचार्य दुष्यंत कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने अनुशासित जीवन और शिक्षा व खेल में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed