{"_id":"6a70e3ec8e94255fe40d3144","slug":"half-marathon-to-be-held-on-september-6-cm-to-flag-it-off-rewari-news-c-198-1-rew1001-242995-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 6 सितंबर को होगी हाफ मैराथन,सीएम दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 6 सितंबर को होगी हाफ मैराथन,सीएम दिखाएंगे हरी झंडी
Tue, 04 Aug 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हरियाणा उदय कार्यक्रम और नशामुक्त हरियाणा अभियान-2026 के तहत 6 सितंबर को हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को उपायुक्त ने लघु सचिवालय सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
उपायुक्त ने बताया कि प्रदेशभर में युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में हाफ मैराथन और मैराथन आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में रेवाड़ी में होने वाली हाफ मैराथन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस अवसर पर वे युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश भी देंगे। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागों को रूट प्लान, ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ बेहतर आयोजन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं से बड़ी संख्या में हाफ मैराथन में भाग लेकर नशामुक्त और स्वस्थ हरियाणा के संकल्प को मजबूत बनाने का आह्वान किया।