फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Need to be cautious about ZIP files: SP

जिप फाइलों से सतर्क रहने की जरूरत : एसपी

Tue, 04 Aug 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Need to be cautious about ZIP files: SP
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमजन को साइबर अपराधों से बचने के लिए जिप फाइलों से सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए खतरनाक फाइलें भेज रहे हैं। ये फाइलें मोबाइल, ई-मेल और सोशल मीडिया के माध्यम से आती हैं।
विज्ञापन

ठग फर्जी बिल, बैंक दस्तावेज, सरकारी नोटिस या आकर्षक नौकरी के ऑफर का बहाना बनाते हैं। इन संपीड़ित फाइलों में वायरस, हानिकारक सॉफ्टवेयर या अन्य प्रोग्राम छिपे हो सकते हैं। बिना जांच के इन्हें खोलने या डाउनलोड करने से मोबाइल या कंप्यूटर हैक हो सकता है। इससे साइबर अपराधी निजी जानकारी, बैंक विवरण और पासवर्ड चोरी कर सकते हैं। अज्ञात नंबर, ई-मेल या सोशल मीडिया से मिली संपीड़ित फाइलों को बिना सत्यापन के न खोलें। फाइल भेजने वाले की पहचान की पुष्टि करना आवश्यक है।
विज्ञापन

फर्जी संदेशों, नकली बिलों और आकर्षक ऑफर वाली फाइलों पर भरोसा न करें। यदि किसी संपीड़ित फाइल में .ईएक्सई या .एपीके जैसी अनजान फाइल दिखे तो उसे न खोलें या इंस्टॉल न करें। मोबाइल और कंप्यूटर के सुरक्षा अपडेट तथा एंटीवायरस को नियमित रूप से अपडेट रखें। साइबर ठगी, डेटा चोरी या मोबाइल हैकिंग का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। शिकायत साइबर अपराध पोर्टल पर भी दर्ज कराई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed