फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kanwar damaged after being hit by a truck on NH-48.

Rewari News: एनएच-48 पर ट्रक की टक्कर से कांवड़ खंडित

Tue, 04 Aug 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kanwar damaged after being hit by a truck on NH-48.
कांवड़ हाईवे के किनारे खंडित पड़ी। संवाद
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे एक ट्रक की टक्कर से शिवभक्त कांवड़ियों की कांवड़ खंडित हो गई। घटना के बाद हाईवे पर तनाव और जाम की स्थिति बनी, पर पुलिस की सूझबूझ से हालात सामान्य हो गए।
विज्ञापन

कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालु रोहित, जितेंद्र, कर्नल सिंह और विवेक अलवर के सोड़ावास गांव के हैं। कांवड़ खंडित होने पर उन्होंने दोबारा हरिद्वार से गंगाजल लाने की इच्छा जताई। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक बावल सुरेंद्र श्योराण और धारूहेड़ा व कसोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने श्रद्धालुओं से बात कर स्थिति शांत की और यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

ट्रक मालिक ने कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए पहल की। उसने सभी श्रद्धालुओं को निजी कार से हरिद्वार भेजा ताकि वे दोबारा गंगाजल ला सकें। उनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस का एक कर्मचारी भी उनके साथ हरिद्वार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed