फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Health Department steps up surveillance to prevent seasonal diseases.

Rewari News: मौसमी बीमारियों की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ी

Tue, 04 Aug 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Health Department steps up surveillance to prevent seasonal diseases.
रेवाड़ी। मानसून के दौरान जलभराव और दूषित पानी से फैलने वाली मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में निगरानी बढ़ा दी है। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टाइफाइड, हेपेटाइटिस-ए और डायरिया जैसी बीमारियों से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए विभाग की टीमें सक्रिय हैं। प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग, लार्वा नाशक दवा का छिड़काव और घर-घर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

हर वर्ष जुलाई से सितंबर के बीच वेक्टर जनित बीमारियों के मामलों में वृद्धि होती है। कूलर, पानी की टंकियों, गमलों और पुराने टायरों में जमा पानी मच्छरों के पनपने का प्रमुख कारण बनता है। विभाग ने लोगों से सप्ताह में एक बार कूलर व अन्य बर्तनों का पानी बदलने और पानी की टंकियों को हमेशा ढककर रखने की अपील की है।
विज्ञापन

डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. जोगेंद्र तंवर ने बताया कि बरसात में मच्छर जनित और जलजनित बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए पूरे बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का उपयोग करें और घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलजनित बीमारियों से बचने के लिए साफ, उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी पीना चाहिए। भोजन को ढककर रखना और खाने से पहले साबुन से हाथ धोना भी जरूरी है। आशा कार्यकर्ता, एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू और अन्य स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बुखार सर्वे करेंगे तथा मच्छरों की ब्रीडिंग की जांच करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed