फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bartauli becomes a hideout for a buffalo-stealing gang; stolen livestock sold at fairs.

Rewari News: बड़तौली बना भैंस चोर गिरोह का ठिकाना, मेलों में बेचते थे चोरी के पशु

Sat, 01 Aug 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bartauli becomes a hideout for a buffalo-stealing gang; stolen livestock sold at fairs.
रेवाड़ी। जिले में सक्रिय रहे भैंस चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का मुख्य ठिकाना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के बड़तौली गांव (ढाणी) में रहा है। कोसली सीआईए की ओर से गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों से रिमांड के दौरान पूछताछ में बताया कि चोरी की भैंसों को पहले बड़तौली गांव पहुंचाते थे और बाद में उत्तर प्रदेश में लगने वाले पशु मेलों में उन्हें बेच देते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरोह के सदस्य बुलंदशहर के बड़तौली निवासी मोहम्मद सलमान, महेंद्रगढ़ जिले के बसई निवासी राजू बंजारा और राजस्थान के जयपुर स्थित जयसिंहपुरा खोर निवासी गोपी उर्फ पांडू बंजारा को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

गिरोह ने जुलाई में सात भैंस और तीन कटड़ी चोरी की थीं। इनमें रेवाड़ी में चार, दादरी और महेंद्रगढ़ में एक-एक चोरी की वारदात शामिल है। आरोपियों ने गिरफ्तार होने से पहले सभी पशुओं को बेच दिया था। अब पुलिस चोरी के पशु खरीदने वालों तक पहुंचने और चोरी से मिले पैसों की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाने, चोरी किए गए पशुओं और वारदात में इस्तेमाल संसाधनों को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। चोरी की गई भैंसें बरामद नहीं हो पाई हैं।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद सलमान गांवों में पशु व्यापारी बनकर जाता था और महंगे पशुओं की पहचान करता था। वह पशुओं की लोकेशन पर अपने भाई मोहम्मद रईसू को भेजता था।
रईसू लोकेशन मिलने के बाद राजू बंजारा और गोपी उर्फ पांडू बंजारा को मौके की रेकी के लिए भेजता था। दोनों बाइक से क्षेत्र में जाकर आने-जाने के सुरक्षित रास्तों की जानकारी जुटाते और रईसू को बताते थे।

इसके बाद मोहम्मद रईसू अपने साथियों के साथ पिकअप वाहन लेकर वारदात को अंजाम देता था। चोरी के बाद पशुओं को उत्तर प्रदेश ले जाकर मेलों में बेच दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed