{"_id":"69ab192c2b25978592016139","slug":"capacity-of-substations-is-being-increased-before-summer-better-facilities-will-be-available-rewari-news-c-198-1-rew1001-234576-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गर्मी से पहले सब स्टेशनों की बढ़ाई जा रही क्षमता, मिलेगी बेहतर सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गर्मी से पहले सब स्टेशनों की बढ़ाई जा रही क्षमता, मिलेगी बेहतर सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने गर्मी से पहले निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जिन क्षेत्रों में पुराने ट्रांसफार्मरों के कारण ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या रहती है, उन क्षेत्रों में यह समस्या दूर की जाएगी। जिले के 4 महत्वपूर्ण सब-स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जा चुकी है। डहीना के 132 केवी पावर हाउस में नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ने से लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी। ट्रांसफार्मर जलने या तेल लीक होने की घटनाएं कम होंगी। अघोषित कटों में कमी आएगी क्योंकि अब पावर हाउस के पास अतिरिक्त लोड झेलने की क्षमता मौजूद है।
चार क्षेत्रों में लग चुके हैं नए ट्रांसफार्मर : निगम ने जिले के बावल, धारूहेड़ा, पाली गोठड़ा और बुड़ौली में क्षमता विस्तार का काम पूरा कर लिया है। 132 केवी बावल सब-स्टेशन में 25 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा चुका है।
औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा के 66 केवी पावर हाउस में 16 एमवीए के पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर 31.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। पाली गोठड़ा (132 केवी) में 25 एमवीए और बुड़ौली पावर हाउस में भी 16 की जगह 25 एमवीए का ट्रांसफार्मर चालू कर दिया गया है।
चारों क्षेत्रों में अब ओवरलोडिंग की समस्या लगभग खत्म हो गई है। कोसली में 132/11 केवी (16/20) एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। वहां 132/11 केवी (16/20) का एक ही ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। अगर कोई तकनीकी खराबी हो तो बिजली बंद हो सकती है। अब दूसरे ट्रांसफार्मर लगने से समस्या नहीं रहेगी।
डहीना में लगाया जा रहा आधुनिक ट्रांसफार्मर
डहीना स्थित 132 केवी पावर हाउस की स्थिति अब सुधर जाएगी। यहां 10/16 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर पिछले 18 वर्षों से चल रहे थे। अब विभाग यहां 2.80 करोड़ रुपये खर्च करके नया और आधुनिक ट्रांसफार्मर लगा रहा है। नया ट्रांसफार्मर सब-स्टेशन पर पहुंच चुका है और तकनीकी टीम की जांच के बाद इसे सिस्टम से जोड़ दिया जाएगा। इससे डहीना सहित आसपास के करीब 25 गांवों के उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा।
-
वर्जन
गर्मी के मौसम को लेकर निर्बाध आपूर्ति को लेकर बिजली निगम तैयारी में जुटा है। गांवों के उपभोक्ताओं को निश्चित रूप से बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी।-संजय यादव, एक्सईएन, एचवीपीएन रेवाड़ी।
Trending Videos