सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CBSE 10th-12th exams will begin today at 26 centres in the district.

Rewari News: जिले के 26 केंद्रों पर आज से शुरू होंगी सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
CBSE 10th-12th exams will begin today at 26 centres in the district.
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से 26 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी। परीक्षाओं में कुल 19 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 10वीं कक्षा के 9 हजार 924 और 12वीं के 9 हजार 210 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
Trending Videos

पहले दिन 10वीं कक्षा की गणित और 12वीं की बायोटेक्नोलॉजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ 1 बजे तक होगी। विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा, जबकि प्रवेश गेट साढ़े 10 बजे बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से जारी एडवाइजरी में स्कूलों और छात्रों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे ट्रैफिक, मौसम और दूरी को ध्यान में रखते हुए घर से समय पर निकलें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
शिक्षा बोर्ड ने सभी केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से भी परीक्षा केंद्रों के आसपास आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
परीक्षा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान : किसी एक सवाल पर ज्यादा समय मत लगाएं। अगर कोई प्रश्न कठिन लगे तो उसे छोड़कर आगे बढ़ें और बाद में वापस आएं। डायग्राम साफ और सही लेबल के साथ बनाएं। आखिरी 10–15 मिनट जरूर बचाकर रखें ताकि अपने जवाब दोबारा चेक कर सकें।
------------
परीक्षा में क्या लेकर न जाएं
मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या कैलकुलेटर

कोई भी लिखी हुई पर्ची या नोट्स

ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
--
परीक्षा के दौरान क्या करें
पहले पूरा प्रश्नपत्र ध्यान से पढ़ें।
आसान सवाल पहले हल करें, ताकि आत्मविश्वास बढ़े।
किसी एक सवाल पर ज्यादा समय न लगाएं।
आखिरी 10–15 मिनट उत्तर जांचने के लिए बचाकर रखें।
-
परीक्षा के दौरान क्या न करें
जल्दबाजी में उत्तर न लिखें।

बिना पढ़े सवाल का जवाब न दें।

समय बर्बाद न करें।
घबराएं नहीं, शांत रहें।
वर्जन
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से 26 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी। परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।-विक्रम यादव, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed