सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CBSE exam held in 26 centres amid tight security, no cheating case found

Rewari News: सीबीएसई...कड़ी सुरक्षा के बीच 26 केंद्रों में हुई परीक्षा, नहीं मिला नकल का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
CBSE exam held in 26 centres amid tight security, no cheating case found
होली चाइल्ड स्कूल के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की पहले दिन 10वीं की गणित और 12वीं की जैव प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। जिले के सभी 26 केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए मुकम्मल इंतजाम किए गए थे।
Trending Videos

1पहले दिन 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में नकल का कोई मामला नहीं मिला। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं गणित विषय में पंजीकृत 9900 विद्यार्थियों में अधिकांश ने परीक्षा में भाग लिया जबकि कुछ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थी स्कूल वर्दी में केंद्रों पर पहुंचे।
प्रवेश से पहले उनकी तलाशी ली गई और सिर्फ पेन साथ ले जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावक भी बच्चों का इंतजार करते नजर आए। परीक्षा के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, स्मार्टवॉच, कैमरा सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की सख्त पाबंदी थी।
इसके अलावा प्रिंटेड या लिखित सामग्री, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, वॉलेट, हैंडबैग, गॉगल्स व पाउच जैसी व्यक्तिगत वस्तुएं भी प्रतिबंधित रहीं।
आज होगी 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा : सीबीएसई की बुधवार को 12वीं की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा होंगी। 21 फरवरी को 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।



--

आसान रहा गणित का पेपर
10वीं कक्षा के छात्र पवन ने बताया कि गणित का प्रश्नपत्र उम्मीद के मुताबिक सरल रहा। अधिकतर प्रश्न पाठ्यक्रम से ही थे, जिससे उन्हें हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन से तैयारी मजबूत रही और समय से पहले ही पूरा पेपर समाप्त कर लिया।
--
आत्मविश्वास के साथ दी परीक्षा
10वीं की छात्रा स्नेहा ने बताया कि परीक्षा का पहला दिन उसके लिए काफी बेहतर रहा। गणित का प्रश्नपत्र संतुलित और समझने में आसान था। पूरे आत्मविश्वास के साथ सभी प्रश्न हल किए। अच्छी तैयारी के कारण किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और पेपर समय पर पूरा हो गया।

--------------
काफी सरल था पेपर
10वीं की छात्रा जिज्ञासा ने बताया कि गणित का प्रश्नपत्र सरल रहा। सभी प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे, जिससे उन्हें हल करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। गणित की तैयारी मजबूत थी। प्रश्नपत्र निर्धारित समय से पहले ही हल कर लिया। अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
-------------
पढ़े हुए प्रश्न ही आए
10वीं की छात्रा गौरी ने बताया कि प्रश्नपत्र में वही सवाल शामिल थे, जिनकी तैयारी की थी। इससे पेपर हल करने में उसे काफी आसानी हुई। उसने बताया कि नियमित पढ़ाई और अभ्यास का फायदा मिला और उसने आत्मविश्वास के साथ पूरी परीक्षा समय पर पूरी की।
------------------
आसान रहा गणित का प्रश्नपत्र :
10वीं की छात्र जय ने बताया कि गणित की परीक्षा का प्रश्नपत्र काफी आसान था। प्रश्न हल करने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अच्छी तैयारी और नियमित अभ्यास के कारण पेपर सरल लगा। जय ने उम्मीद जताई कि वे गणित में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होंगे और आगे की परीक्षाएं भी इसी तरह सफलतापूर्वक पूरी होंगी।
-
वर्जन :
सीबीएसई की 10वीं व 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से हुईं। 12वीं कक्षा में जैव प्रौद्योगिकी और 10वीं की गणित विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है।-विक्रम यादव, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई

होली चाइल्ड स्कूल के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी। संवाद

होली चाइल्ड स्कूल के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी। संवाद

होली चाइल्ड स्कूल के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी। संवाद

होली चाइल्ड स्कूल के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed