सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Construction of the second lane of the Circular Road begins, aiming to be completed in two months.

Rewari News: सर्कुलर रोड की दूसरी लेन का निर्माण शुरू, दो माह में पूरा करने का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Construction of the second lane of the Circular Road begins, aiming to be completed in two months.
सर्कुलर रोड का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सर्कुलर रोड की दूसरी लेन का नवनिर्माण शुरू कर दिया है। विभाग ने 1.27 किलोमीटर लंबी इस सड़क को दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
Trending Videos

निर्माण कार्य के दौरान आमजन को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए सड़क को टुकड़ों में बनाते हुए हर 15 दिन में तैयार हिस्से को वाहनों के लिए खोलने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले बावल चौक से अपना बाजार व शिव चौक कट तक निर्माण कार्य होगा। इस दौरान मार्ग को वन-वे रखा गया है। आंबेडकर चौक से आने वाले वाहनों को शिव चौक होते हुए महाराणा प्रताप चौक की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। आंबेडकर चौक तक के हिस्से में काम शुरू होने से यहां फिलहाल वन-वे व्यवस्था लागू है।
लियो चौक व दिल्ली रोड से आने वाले ट्रैफिक को गढ़ी बोलनी रोड से शिव चौक की ओर मोड़ा गया है। वहीं आंबेडकर चौक से लियो चौक के बीच निर्माण के दौरान धारूहेड़ा चुंगी से आने वाले वाहनों को कोनसीवास रोड से डायवर्ट किया जाएगा।
अंतिम चरण में लियो चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक काम के दौरान दिल्ली रोड व नारनौल की ओर से बावल चौक आने वाले ट्रैफिक को नागरिक अस्पताल और रेलवे स्टेशन होते हुए नाईवाली की ओर भेजा जाएगा।
---
पहली लेन बन चुकी, अब दोनों लेन होंगी ठीक
करीब दस वर्ष पहले बनी यह सड़क लंबे समय से खस्ताहाल थी। जनवरी 2025 में बावल चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक जाने वाली पहली लेन का नवनिर्माण पूरा हो चुका है। अब मॉडल टाउन की ओर लगने वाली दूसरी लेन का निर्माण 2.50 करोड़ रुपये की लागत से एक फीट गहरी सीमेंट कंक्रीट (सीसी) से किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य मुख्य रूप से दिन में किया जाएगा। यदि जाम की स्थिति बनती है या सड़क तोड़ने में तकनीकी दिक्कत आती है तो तुड़ाई का काम रात में किया जाएगा। साथ ही पहले बनी लेन में जहां गड्ढे या अन्य खामियां हैं, उनकी भी मरम्मत कर पूरी सड़क को ठीक किया जाएगा।
-
वर्जन
सर्कुलर रोड की दूसरी लेन का निर्माण शुरू हो गया है। 1.27 किमी लंबी इस सीसी रोड को दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।-सत्येंद्र कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।

सर्कुलर रोड का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

सर्कुलर रोड का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed