पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand to develop Punjabi Market as a model

Rewari News: पंजाबी मार्केट को मॉडल बनाने की मांग

Tue, 30 Jun 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Demand to develop Punjabi Market as a model
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र पंजाबी मार्केट का दौरा कर व्यापारियों और ग्राहकों से बातचीत की। इस दौरान बाजार में लंबे समय से चली आ रही जन समस्याओं का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

लोक सेवा मंच के अशोक प्रधान ने नेतृत्व में कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नंदलाल यादव और राजीव कुमार ने लोगों से मुलाकात की। व्यापारियों ने बताया कि यह शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्राहक खरीदारी के लिए आते हैं। यहां सार्वजनिक शौचालय और पेशाबघर की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बेसहारा पशुओं की समस्या को भी गंभीर बताया। सुबह-शाम पशुओं के झुंड बाजार से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना और लोगों पर हमले का खतरा बना रहता है। वहीं, बाजार में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिन्हें जल्द चालू करने की मांग की गई ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ग्राहकों ने त्योहारी और शादी-विवाह के सीजन में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की आवश्यकता बताई, जिससे जेबकतरी और पर्स चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed