{"_id":"6a78c5eb7c242f98430e423b","slug":"director-expresses-displeasure-upon-seeing-exposed-wires-at-the-civil-hospital-rewari-news-c-198-1-rew1001-243377-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नागरिक अस्पताल में खुले में तार देख निदेशक ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नागरिक अस्पताल में खुले में तार देख निदेशक ने जताई नाराजगी
Sun, 09 Aug 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खुले प्लग को हाथ में लेकर पूछते एनएचएम की टीम। स्रोत : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. वीरेंद्र ने देर रात करीब 10 बजे नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। वे टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। खुले प्लग को हाथ में लेकर कहा किए क्या है। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र दहिया और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जहां भी खामियां मिलीं, उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर ही सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस कक्ष के बाहर अव्यवस्था मिलने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक ने कर्मचारियों से सवाल किए। उन्होंने कहा कि रात के समय यदि कोई मरीज अस्पताल पहुंचता है तो उसे आवश्यक जानकारी और सहायता किस तरह मिलेगी, इसकी उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में खुले तार और प्लग को देखकर भी नाराजगी जताई तथा पूछा कि इन्हें इस तरह खुला क्यों छोड़ा गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के साथ मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।