फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   District receives four new ALS ambulances.

Rewari News: जिले को मिली चार नई एएलएस एंबुलेंस

Sun, 02 Aug 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
District receives four new ALS ambulances.
नागरिक अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस। संवाद
रेवाड़ी। सरकार ने जिले को चार नई एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस उपलब्ध कराई है। अब सरकारी एंबुलेंसों की संख्या 29 से बढ़कर 33 हो गई है। इन एंबुलेंसों में मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले आईसीयू जैसी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आधुनिक अस्पतालों के निर्माण, स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण, नवीनतम चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और आपातकालीन सेवाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि हर नागरिक को समय पर बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और अन्य गंभीर परिस्थितियों में मरीज के लिए शुरुआती समय सबसे अहम होता है। इसी अवधि में यदि विशेषज्ञ उपचार मिल जाए तो मरीज की जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। नई एएलएस एंबुलेंस इसी सोच के साथ तैयार की गई हैं, ताकि इलाज अस्पताल पहुंचने के बाद नहीं, बल्कि रास्ते में ही शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रत्येक एएलएस एंबुलेंस वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, मल्टी-पैरामीटर मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम सहित अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित है। इनमें तैनात प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखेगा और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था विकसित करना है जिससे हर व्यक्ति को संकट की घड़ी में शीघ्र, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा मिल सके। इसी दिशा में एंबुलेंस नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed