सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DTO bulldozer runs on illegal construction

Rewari News: अवैध निर्माण पर चला डीटीपी का बुलडोजर

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
DTO bulldozer runs on illegal construction
अवैध बनाए गए मार्ग चला बुलडोजर। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को भाड़ावास में बिना अनुमति के तीन एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। टीम ने पांच डीपीसी और कच्चे रोड नेटवर्क पर बुलडोजर चलवा दिया।
Trending Videos

इसी प्रकार जाटूवास क्षेत्र में दो एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी कच्चे रोड के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच अवश्य कर लें।
उन्होंने कहा कि कई प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे आश्वासन देकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं लेकिन जब विभागीय कार्रवाई होती है तो खरीदार स्वयं को ठगा हुआ महसूस करता है।
उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लेना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति प्लॉट खरीदना चाहता है तो वह किसी भी कार्य दिवस में जिला नगर योजनाकार से कॉलोनी की वैधता की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा, ताकि आमजन की गाढ़ी कमाई सुरक्षित रह सके और शहरी विकास नियमों के अनुरूप हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed