{"_id":"6a6f8b2943a43190ba00e11c","slug":"emphasis-placed-on-installing-cctv-cameras-and-creating-a-drug-free-society-rewari-news-c-198-1-rew1001-242980-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीसीटीवी कैमरे लगाने और नशामुक्त समाज पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीसीटीवी कैमरे लगाने और नशामुक्त समाज पर दिया जोर
Sun, 02 Aug 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जाटूसाना थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर ने रविवार को क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नशामुक्त समाज बनाने और पुलिस-पब्लिक समन्वय बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।
थाना प्रभारी ने कहा कि आधुनिक समय में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे बेहद जरूरी हैं। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और गांवों के प्रमुख स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। इससे अपराधियों की पहचान करने में पुलिस को सहायता मिलेगी।
उन्होंने लोगों से क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में यातायात नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया। थाना प्रभारी ने पुराने वाहनों के संचालन से बचने और वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने की अपील की।
साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर प्रतिक्रिया न दें और साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।