सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Essential facilities should be provided to prisoners and inmates: Justice Haripal

बंदियों व कैदियों को उपलब्ध कराई जाएं आवश्यक सुविधाएं : जस्टिस हरिपाल

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Essential facilities should be provided to prisoners and inmates: Justice Haripal
रेवाड़ी में मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण करते जस्टिस हरिपाल वर्मा। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा के लोकायुक्त जस्टिस हरिपाल वर्मा ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर जेल में बंदियों व कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बंदियों और कैदियों को जरूरी सुविधाएं दी जाएं।
Trending Videos

जिला कारागार पहुंचने पर जेल अधीक्षक सुरेंद्र सिंह दलाल ने जस्टिस हरिपाल वर्मा का स्वागत किया। लोकायुक्त ने जेल अधीक्षक से जेल में बंद बंदियों व कैदियों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था और कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जस्टिस हरिपाल वर्मा ने निरीक्षण के दौरान जेल के विभिन्न वार्डों को देखा और बंदियों व कैदियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
जस्टिस वर्मा ने हरियाणा लोकायुक्त अधिनियम 2002 की धारा 10 के प्रावधानों के संबंध में बंदियों और जेल अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने कैदियों से स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, पेयजल, रहने की व्यवस्था और कानूनी सहायता से जुड़ी समस्याओं पर भी बातचीत की। लोकायुक्त ने जेल के रसोईघर का भी निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और भोजन तैयार करने की प्रक्रिया का जायजा लिया।
--
जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
जेल अधीक्षक सुरेंद्र सिंह दलाल ने लोकायुक्त को बताया कि कैदियों के लिए निर्धारित मैन्यू के अनुसार संतुलित व पौष्टिक भोजन तैयार किया जाता है और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जस्टिस हरिपाल वर्मा ने निरीक्षण के बाद जेल प्रशासन की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने आवश्यक सुधारों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बंदियों व कैदियों को मानवीय दृष्टिकोण के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जेल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डीएसपी पवन कुमार, उप-अधीक्षक जेल राकेश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed