फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Exchange of social upliftment schemes between Haryana and Tamil Nadu.

Rewari News: हरियाणा और तमिलनाडु के बीच सामाजिक उत्थान की योजनाओं का आदान-प्रदान

Tue, 04 Aug 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Exchange of social upliftment schemes between Haryana and Tamil Nadu.
तमिलनाडु विधानसभा में पहुंचे बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार समेत हरियाणा विधानसभा समिति के सदस्य।
बावल। हरियाणा विधानसभा की अनुसूचित जातियों, जनजातियों और पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति ने चेन्नई में तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष के साथ बैठक की। इस बैठक में दोनों राज्यों की समितियों ने कल्याणकारी योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। समिति ने सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

बावल के विधायक कृष्ण कुमार समिति के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में यह विशेष समिति गठित हुई है। समिति में कृष्ण कुमार के अलावा भगवान दास, सरदार जरनैल सिंह, बिमला चौधरी, राम करण, शैली चौधरी, रेनू बाला, अनिल यादव और पवन खरखौदा सदस्य हैं। यह समिति अध्ययन दौरे पर तमिलनाडु पहुंची है।
विज्ञापन

चेन्नई में समिति ने तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर से मुलाकात की। उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण पर चर्चा की। बैठक के दौरान दोनों राज्यों ने अपनी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों ने सफल योजनाओं के आदान-प्रदान पर सहमति व्यक्त की। समिति ने सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तीकरण में सहयोग बढ़ाने पर भी बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य की शिक्षा और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली पहलों की जानकारी दी। इनमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास सुविधा शामिल है। उच्च शिक्षा हेतु विशेष छात्रवृत्ति और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी बताए गए। द्रविड़ एवं जनजातीय कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाएं और आर्थिक सहायता कार्यक्रम भी साझा किए गए। तमिलनाडु में सामाजिक न्याय के लिए शिक्षा, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है।

इंसेट
हरियाणा की प्रमुख योजनाएं
हरियाणा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना भी साझा की गई। अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति और प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाएं बताई गईं। डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना भी इसमें शामिल है। स्वरोजगार एवं कौशल विकास कार्यक्रम और रियायती ऋण पहल भी प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed