सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Exploitation-free socialist India was the dream of the martyrs: Ramesh Chandra

शोषणमुक्त समाजवादी भारत था बलिदानियों का सपना : रमेश चंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 23 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Exploitation-free socialist India was the dream of the martyrs: Ramesh Chandra
बलिदान भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देते गणमान्य। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भगत सिंह चौक पर किया गया। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Trending Videos

कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र ने कहा कि शहीदों का सपना शोषणमुक्त, समाजवादी भारत का निर्माण करना था। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद किसान, मजदूर और मेहनतकश वर्ग पर अत्याचार बढ़ते रहे हैं। पूंजीपतियों की तिजोरियां मुनाफे से भरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहीद केवल व्यक्ति नहीं बल्कि वैचारिक विरासत हैं। उनका संदेश पूंजीवाद और साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष का था। उन्होंने वैश्विक स्तर पर मानवता के खिलाफ युद्धों के विरोध का आह्वान भी किया।
श्रद्धांजलि सभा में नगर पालिका के चेयरमैन कंवर सिंह यादव, उपचेयरमैन अजय जांगड़ा, रमेश चंद्र एडवोकेट, प्रेम फौजी, सहसचिव धीरज सैनी, पार्षद राजकुमार, अंतर सिंह पांचाल ने बलिदानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed