फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers queue up for DAP at the grain market; chaos adds to the trouble.

Rewari News: अनाज मंडी में डीएपी के लिए किसानों की कतार, अव्यवस्था से बढ़ी परेशानी

Tue, 04 Aug 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers queue up for DAP at the grain market; chaos adds to the trouble.
डीएपी लेने के लिए उमड़ी किसानों की भीड़। संवाद - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अनाज मंडी में सोमवार को डीएपी लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। खाद की उपलब्धता की सूचना मिलते ही सुबह से ही किसानों की भीड़ जुटने लगी। तेज धूप के बावजूद किसान लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
डीएपी लेने को लेकर किसानों में काफी आपाधापी देखने को मिली। भीड़ अधिक होने के कारण किसानों और खाद विक्रेता के बीच कई बार बहस भी हुई। किसानों का कहना है कि खेती के सीजन में खाद की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। पर्याप्त डीएपी उपलब्ध न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

हर वर्ष डीएपी और अन्य खाद लेने में ऐसी ही समस्या आती है। खाद की कमी के कारण किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। कई किसान सुबह जल्दी पहुंचने के बाद भी दोपहर तक इंतजार करते रहे। प्रशासन से खाद वितरण व्यवस्था सुधारने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों बाद डीएपी का रैक मंडी में पहुंचा था। खाद आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान तुरंत मंडी पहुंच गए। एक साथ अधिक किसानों के पहुंचने से मंडी में भीड़ बढ़ गई। इससे व्यवस्था संभालने में काफी परेशानी हुई। मंडी में करीब 600 कट्टे डीएपी के आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed