सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Feeling hot during the day, cold at night

Rewari News: दिन में गर्मी का अहसास, रात में ठंड बरकरार

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Feeling hot during the day, cold at night
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में लगातार हो रही धूप के चलते दिन के समय ठंड का असर अब काफी कम हो गया है, जबकि रात में सर्दी बनी हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Trending Videos

रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 175 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप खिलने के बाद दोपहर के समय पार्कों में रौनक बढ़ गई। बच्चे झूले का आनंद लेते नजर आए, वहीं बुजुर्ग व अन्य लोग धूप सेकते दिखाई दिए।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक से तीन दिनों में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि रात में ठंडक बनी रहेगी। तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।
चार से सात दिनों के दौरान भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने की उम्मीद है। इस अवधि में तापमान स्थिर रहेगा और किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। फिलहाल बारिश की संभावना कम है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में मौसम साफ व सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed