सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire in electric scooter warehouse causes panic

Rewari News: इलेक्ट्रिक स्कूटी के वेयरहाउस में आग से मचा हड़कंप

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 20 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fire in electric scooter warehouse causes panic
राजपुरा गांव के पास स्थित टोक्समो कंपनी में आग लगने के बाद उठता धुआं। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
धारूहेड़ा। बावल में केमिकल फैक्टरी में सुबह लगी भीषण आग को काफी मशक्कत के बाद शाम को बुझाया जा सका था कि मंगलवार शाम धारूहेड़ा के राजपुरा गांव के पास स्थित टोक्समो कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी के वेयरहाउस में आग लग गई। इस घटना में कई इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर नष्ट हो गई। बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग लगते ही पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और धारूहेड़ा थाना प्रभारी कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वेयरहाउस की तीसरी मंजिल पर रखी बैटरी में धमाके के साथ आग लगी। वहां बड़ी संख्या में बैटरियां और अन्य सामान रखे थे जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई।
विज्ञापन
Trending Videos

देखते ही देखते आग ने पूरे वेयरहाउस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
आग की घटना में वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रिक स्कूटियां और अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गए। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी रहीं। देर शाम तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए थीं।

आग बुझने के बाद होगा नुकसान का आकलन
एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी है। आग पूरी तरह शांत होने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। सहायक फायर ब्रिगेड अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि विभाग की पहली प्राथमिकता आग को फैलने से रोकना थी। अब स्थिति नियंत्रण में है और आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच बाद में की जाएगी।

राजपुरा गांव के पास स्थित टोक्समो कंपनी में आग लगने के बाद उठता धुआं। स्रोत: वीडियो ग्रैब

राजपुरा गांव के पास स्थित टोक्समो कंपनी में आग लगने के बाद उठता धुआं। स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed