सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Many trains affected due to doubling work

Rewari News: दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 19 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Many trains affected due to doubling work
विज्ञापन
रेवाड़ी। कटिहार मंडल में कटिहार-सौनेली और कटिहार-कुरेठा रेलखंड के बीच दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कटिहार, मनियां, कुरेठा, डंडखोरा और सोनैली स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसका असर रेवाड़ी के यात्रियों पर भी पड़ेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस 8, 9 और 11 जून को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन कटिहार-पूर्णिया-पावाखाली-ठाकुरगंज होकर चलेगी। यह ट्रेन लाभा, आजमनगर रोड, बारसोई और डालखोला स्टेशनों पर नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्णिया और ठाकुरगंज स्टेशनों पर विशेष ठहराव दिया जाएगा। कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस 12 जून को परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन ठाकुरगंज, पावाखाली, पूर्णिया और कटिहार होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन किशनगंज और सौनेली स्टेशनों से होकर नहीं जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 13 जून को अपने मार्ग में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्षेत्र में करीब एक घंटे तक रेगुलेट रहेगी। रेलवे प्रशासन ने रेवाड़ी और आसपास के यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed