{"_id":"6a0caaf85c2ae990a609e6e2","slug":"students-were-made-aware-about-drug-abuse-and-cyber-crime-rewari-news-c-198-1-rew1001-238724-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराध के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराध के खिलाफ किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 19 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत मंगलवार को नशा मुक्ति टीम ने गांव नांगल पठानी स्थित सरकारी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे और और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक किया गया।
निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में गठित नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इसके अलावा साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी।
नशा मुक्ति टीम ने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा दुश्मन है। इससे स्वास्थ्य खराब होने के साथ युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय हो जाता है। टीम ने विद्यार्थियों से पढ़ाई, खेल और अपने सपनों पर ध्यान देने तथा नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के खतरों से भी अवगत कराया गया। टीम ने बताया कि अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से ओटीपी, पासवर्ड जैसी निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। विद्यार्थियों को किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।
नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करना तथा यातायात संकेतों का पालन करना सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

Trending Videos