पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Humidity added to the discomfort; slight relief came as clouds gathered in the evening.

Rewari News: उमस ने बढ़ाई परेशानी, शाम को बादल छाए तो मिली हल्की राहत

Tue, 30 Jun 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Humidity added to the discomfort; slight relief came as clouds gathered in the evening.
शाम के समय महाराणा प्रताप चौक के पास वाहनों की हो रही आवाजाही। संवाद
रेवाड़ी। जिले में उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार की सुबह कुछ समय के लिए बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर तक उमस भरी गर्मी बढ़ गई। शाम को फिर बादल छाए तो लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को भीषण गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। दोपहर तक उमस इतनी बढ़ गई कि लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद बढ़ी नमी के कारण उमस ने लोगों को राहत नहीं मिलने दी। शाम करीब चार बजे आसमान में काले बादल छाने से मौसम में हल्का बदलाव महसूस हुआ। हालांकि बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में 2 जुलाई तक परिवर्तन दिखाई देगा। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे और हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के चलते वातावरण में नमी बढ़ेगी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

नमी और गर्मी के कारण दो जुलाई को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। 2 जुलाई के बाद मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से प्री-मानसून बारिश की संभावना बढ़ेगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed