पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions issued to increase the width of the highway's service lane.

Rewari News: हाईवे की सर्विस लेन की चौड़ाई बढ़ाने के दिए निर्देश

Tue, 30 Jun 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to increase the width of the highway's service lane.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें एडीसी ने कहा कि एनएच-48 पर फ्लाईओवर निर्माण के कारण जयसिंह खेड़ा से कापड़ीवास तक सर्विस लेन संकरी होने के कारण जाम लगता है। एनएचएआई अधिकारी सर्विस लेन से मिट्टी हटाएं और उसे चौड़ा करें ताकि यातायात सुचारु हो सके।
एडीसी ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर प्रेम भोजनालय के पास प्रस्तावित पुलिया निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की आपत्तियों का जल्द जवाब देकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में प्रमुख मार्गों पर साइनबोर्ड लगाने, आवश्यक स्थानों पर डिवाइडर बनाने और बेसहारा पशुओं को नंदी शालाओं में भेजने के भी निर्देश दिए गए। राहुल मोदी ने बरसात के मौसम को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद और अन्य संबंधित विभागों को सड़कों के किनारे बनी ड्रेन और नालों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए और यदि कोई सीवरेज लाइन जाम है तो उसकी तुरंत सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed