सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kalash Yatra Taken Out Ahead of Shrimad Bhagavat Katha; Welcomed in the City

Rewari News: श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा, नगर में स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra Taken Out Ahead of Shrimad Bhagavat Katha; Welcomed in the City
कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। स्रोत : स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा धारूहेड़ा के सर्कुलर मार्ग स्थित कथा परिसर से प्रारंभ हुई। इसमें श्रद्धालु झूमते हुए आगे बढ़ते रहे और वातावरण में धार्मिक उल्लास दिखाई दिया। सबसे आगे चिंटू यादव (गमनामऊ) श्रीमद्भागवत की पोथी सिर पर रखकर चल रहे थे। उनके पीछे पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं।
Trending Videos

कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रमुख चौराहों से गुजरी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का फूल बरसाकर स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत और जलपान की व्यवस्था की गई थी। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 15 मार्च से 21 मार्च तक किया जाएगा। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed