सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Library to be built on old district jail land

Rewari News: पुराना जिला जेल की जमीन पर बनेगी लाइब्रेरी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Library to be built on old district jail land
रेवाड़ी। रेवाड़ी में जिला लाइब्रेरी की बड़ी मांग को दोबारा से विधानसभा में उठाते विधायक लक्ष्मण
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रेवाड़ी में जिला लाइब्रेरी की स्थापना कराने की मांग विधानसभा में उठाई है। इस पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने महिपाल ढांडा ने लाइब्रेरी के लिए चयनित पुरानी जेल की जमीन विभाग के नाम स्थानांतरित होते ही निर्माण शुरू कराने की बात कही।
Trending Videos


रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रेवाड़ी शहर में जिला लाइब्रेरी की मांग को विधानसभा के साथ-साथ अन्य मंचों पर भी उठाया था। विधायक ने कहा कि जब वह कोसली से विधायक थे, तब भी उन्होंने जिला पुस्तकालय के निर्माण के प्रयास किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने जमीन का चयन तो कर लिया है, लेकिन सरकार को अधूरी फाइल भेजी गई है। यह महज दो दिन में पूरा होने वाला काम है और इसके लिए लंबी प्रक्रिया की जरूरत नहीं है।

इस मांग पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके प्रयास के सिद्धांत पर काम करती है और सरकार में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के शासनकाल में भेदभाव की शिकायतें आती थीं लेकिन वर्तमान सरकार सभी क्षेत्रों के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

विधायक की मांग पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार रेवाड़ी में जिला पुस्तकालय का निर्माण जमीन उपलब्ध होते ही शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। शिक्षा मंत्री के अनुसार रेवाड़ी प्रशासन ने जिला पुस्तकालय के लिए पुरानी जेल की जमीन का चयन किया है।
फिलहाल इस जमीन का मालिकाना हक लोक निर्माण विभाग के पास है। इस जमीन को शिक्षा विभाग के नाम स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जारी है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed