{"_id":"6996fe178451e07758068cf3","slug":"llb-student-turns-out-to-be-the-killer-of-a-retired-air-force-man-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: एलएलबी का छात्र निकला रिटायर्ड वायु सैनिक का हत्यारा, लूट की नियत से शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: एलएलबी का छात्र निकला रिटायर्ड वायु सैनिक का हत्यारा, लूट की नियत से शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 19 Feb 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने प्रेसवार्ता में बताया कि महाराम गांव में अकेले रहते थे।
हत्या मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
गांव बास बिटौड़ी में रिटायर्ड वायु सैनिक 60 वर्षीय महाराम की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस की जांच में महाराम का हत्यारा उनके गांव का ही रहने वाला एलएलबी का छात्र विशाल निकला। विशाल ने चोरी करने की नियत से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने विशाल व गांव खालेटा निवासी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने प्रेसवार्ता में बताया कि महाराम गांव में अकेले रहते थे। आपसी विवाद के चलते उनकी पत्नी बेटे के साथ अलग रह रही थी। आरोपी विशाल सहारनवास कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। वह महाराम के घर पर अक्सर दूध लेने व घरेलू सामान लाने के लिए आता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान उसे पता चला कि महाराम के पास लाखों रुपये के गहने हैं। इसके बाद उसने अपने साथी साहिल के साथ मिलकर महाराम के घर पर चोरी की साजिश को अंजाम देने का निर्णय लिया। 28 जनवरी की रात को आरोपी विशाल महाराम के लिए शराब लेकर आया था। शराब देने के बाद वह घर से चला गया। इसके बाद वह अपने घर से पेचकस लेकर आया और महाराम की हत्या कर दी। बाद में वह महाराम के घर से 55 ग्राम सोना, एक किलोग्राम चांदी व करीब 35 हजार रुपये चोरी करके ले गया। हत्या के बाद उसने अपने दोस्त निजी अस्पताल में वॉर्ड ब्वॉय का कार्य करने वाले साहिल को बुला लिया और दोनों मौके से फरार हो गए।
पुलिस को 3 फरवरी को सूचना मिली थी कि गांव बास बिटौड़ी में एक मकान में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर शव की शिनाख्त उसके परिजनों से करवाई। उसके बाद मालूम चला कि शव रिटायर्ड वायु सैनिक महाराम का है। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया था।
मृतक की पत्नी मंगेशा व बेटे ने पुलिस को बताया था कि महाराम शराब पीने का आदि था। वह एलर्जी रोग से पीड़ित चला आ रहा था। उन्होंने महाराम की मौत अधिक शराब पीने से होने का अनुमान लगाया था।