सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Partial cancellation of train services due to technical work at Udaipur City station

Rewari News: उदयपुर सिटी स्टेशन पर तकनीकी कार्य की वजह से रेलसेवाएं आंशिक रद्द

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Partial cancellation of train services due to technical work at Udaipur City station
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे की तरफ से अजमेर मंडल के उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप शेड के कमिशनिंग सहित नॉन इंटरलॉकिंग एवं अन्य तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों के चलते रेल यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।
Trending Videos

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार 23 फरवरी को गाड़ी संख्या 12963 हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलकर उदयपुर सिटी जाने वाली रेलसेवा राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20473 दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से उदयपुर सिटी जाने वाली रेलसेवा भी राणाप्रतापनगर तक ही चलेगी। दोनों रेलसेवाएं राणाप्रतापनगर और उदयपुर सिटी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
वहीं, 24 फरवरी को गाड़ी संख्या 20474 उदयपुर सिटी के स्थान पर राणाप्रतापनगर से संचालित होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व संबंधित जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed