सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Man arrested for duping Rs 3.86 lakh by sending link on mobile phone

Rewari News: मोबाइल फोन पर लिंक भेजकर 3.86 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for duping Rs 3.86 lakh by sending link on mobile phone
आरोपी रोहित द्विवेदी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने मोबाइल फोन पर लिंक भेजकर एक युवती से 3.86 लाख रुपये ठगने के मामले में एक आरोपी यूपी के जिला प्रयागराज के गांव उपाध्याय पुरा रामनगर निवासी रोहित द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
Trending Videos

आरोपी रोहित द्विवेदी के खाते में ठगी की रकम के 98 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार गांव शहबाजपुर खालसा निवासी एक युवती ने शिकायत में बताया था कि वह गुरुग्राम की एक कंपनी में कार्यरत हैं। उनके मोबाइल फोन पर 2 जनवरी को एक लिंक आया था। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उनके बैंक खाते से 3 लाख 86 हजार 78 रुपये कट गए।
यह राशि 2 से 3 जनवरी के बीच विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए दूसरे खातों में ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपी यूपी के जिला जालौन के गांव मंडोरी हाल आबाद मोहल्ला दलालनपुरा जालौन निवासी विकास सिहोटे और झांसी के मोहल्ला वीरूनगर राजगढ़ निवासी दीपक को पहले ही गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed