{"_id":"698240d237347166940e0086","slug":"mla-met-the-health-minister-for-the-civil-hospital-rewari-news-c-198-1-rew1001-233052-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नागरिक अस्पताल के लिए स्वास्थ्य मंत्री से मिले विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नागरिक अस्पताल के लिए स्वास्थ्य मंत्री से मिले विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 32रेवाड़ी। बावल में नागरिक अस्पताल की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिलते हुए विधायक
विज्ञापन
बावल। विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार ने बावल में उपमंडल स्तरीय नागरिक अस्पताल बनवाने की मांग को लेकर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मुलाकात की। विधायक ने बावल सामुदायिक केंद्र को नागरिक अस्पताल का दर्जा देने का सुझाव दिया। मंत्री आरती सिंह राव ने उनकी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विधायक ने बताया कि बावल में औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ-साथ आबादी भी बढ़ गई है। नेशनल हाईवे सहित अन्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के चलते दुर्घटना होने पर सीएचसी से घायल को रेफर करना पड़ता है।
बावल में नागरिक अस्पातल नहीं होने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मंत्री से बावल में रह रहे लोगों की सुविधा के लिए सीएचसी को उपमंडल नागरिक अस्पताल बनाने की मांग की।
विधायक ने इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री से बावल के विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने उपमंडल नागरिक अस्पताल सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
विधायक डा. कृष्ण कुमार द्वारा हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से बावल में नागरिक अस्पताल सहित अन्य मांगें रखने पर बावल मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश लोर, यतेंद्र रावत, निहाल सिंह व कपिल नेहरा आदि ने आभार व्यक्त जताया।
Trending Videos