फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   More than 100 players are receiving free training at the Ahir College football academy.

Rewari News: अहीर कॉलेज की फुटबॉल अकादमी में 100 से अधिक खिलाड़ी ले रहे निशुल्क प्रशिक्षण

Mon, 10 Aug 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 10 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
More than 100 players are receiving free training at the Ahir College football academy.
रेवाड़ी। अहीर कॉलेज फुटबॉल अकादमी की ओर से खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में आसपास के मोहल्लों और कॉलोनियों के 100 से अधिक बच्चे अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कॉलेज के पूर्व खिलाड़ी रविंदर कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेल चुके हैं।
विज्ञापन

अकादमी के कोच व डीपीई विक्रम सिंह ने बताया कि वह पांच वर्षों से बच्चों को फुटबॉल का निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसमें अहीर कॉलेज प्रबंधन का पूरा सहयोग मिलता है। कॉलेज के महासचिव कुंवर राघवेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की ओर से खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन

अकादमी का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण देकर कामयाब खिलाड़ी बनाना है। अहीर कॉलेज की फुटबॉल टीम कई बार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की प्रतियोगिताओं में चैंपियन रह चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे हैं। कॉलेज के पूर्व खिलाड़ी रविंदर कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फुटबॉल खेल चुके हैं।
विक्रम सिंह ने बताया कि अकादमी के खिलाड़ी हर वर्ष राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और कई खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक भी जीते हैं। खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी कॉलेज और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। पिछले वर्ष अहीर कॉलेज की फुटबॉल टीम इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर की फुटबॉल चैंपियनशिप में उपविजेता रही थी।

अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के साथ फुटबॉल की तकनीक, फिटनेस और खेल के अनुशासन की जानकारी दी जाती है। कोच ने कहा कि आने वाले समय में अकादमी से और अधिक खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं, यही उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed