सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nephew broke the lock of former Sarpanch's house and set it on fire, burning the goods

Rewari News: भतीजे ने पूर्व सरपंच के घर का ताला तोड़कर लगाई आग, सामान जला

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Nephew broke the lock of former Sarpanch's house and set it on fire, burning the goods
रेवाड़ी। गांव आसरा का माजरा ​स्थित घर में आग लगने से जला सामान। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : ब्राह्मण महासभा के होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद समाज के प्रबुद्धजन। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बावल (रेवाड़ी)। गांव आसरा का माजरा में एक युवक ने अपने ताऊ के घर का ताला तोड़कर आग लगा दी जिससे सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के समय पूर्व सरपंच जगदीश अपनी बीमार पत्नी को इलाज के लिए अलवर लेकर गए हुए थे। सूचना मिलने पर पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी।
Trending Videos

पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व सरपंच जगदीश ने बावल थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी बीमार रहती हैं। चार फरवरी को वह पत्नी को इलाज के लिए अलवर लेकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उनके भतीजे मोनू ने शाम को घर का ताला तोड़कर अंदर आग लगा दी जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
जगदीश ने बताया कि मोनू उनके छोटे भाई का बेटा है। जन्म के एक घंटे बाद उसकी मां की मौत हो गई थी। करीब 20 साल पहले उसके पिता का निधन हो गया था। उस समय मोनू की उम्र एक साल थी।
इसके बाद उन्होंने ही मोनू और उसकी तीन बहनों की परवरिश की। अपनी तीन बेटियों के साथ-साथ उन्होंने मोनू की तीनों बहनों की शादी भी कराई।
उन्होंने बताया कि मोनू की शादी तय कर दी थी और 15 फरवरी को विवाह होना था लेकिन शादी से करीब 15 दिन पहले मोनू ने शादी करने से इनकार कर दिया था।
इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझाते हुए लड़की पक्ष का सामान वापस कर दिया। पूर्व सरपंच का आरोप है कि इसी बात को लेकर मोनू उनसे और उनकी पत्नी से रंजिश रखने लगा था। इसी रंजिश को लेकर उसने उनके घर में आग लगाकर नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी कर अपने और पत्नी का गुजारा करते हैं।
-
वर्जन:
आसरा का माजरा में एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। गांव के पूर्व सरपंच ने अपने भतीजे पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।- संजय कुमार, थाना प्रभारी, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed