{"_id":"6994ad2e6ad49e0e2a0cb5dd","slug":"non-interlocking-work-suspended-affected-rail-traffic-restored-rewari-news-c-198-1-rew1001-233754-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य स्थगित, प्रभावित रेल यातायात बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य स्थगित, प्रभावित रेल यातायात बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए प्रस्तावित नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते पूर्व में स्थगित रेल यातायात को बहाल कर दिया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 54411 रेवाड़ी–मेरठ छावनी (23 फरवरी से 3 मार्च), 14030 मेरठ छावनी–श्रीगंगानगर (23 फरवरी से 3 मार्च), 12439 नांदेड–श्रीगंगानगर (22 फरवरी व 1 मार्च), 12485 नांदेड–श्रीगंगानगर (23, 26 फरवरी व 2 मार्च) तथा 14619 अगरतला–फिरोजपुर छावनी (26 फरवरी) अपने निर्धारित मार्ग एवं समयानुसार संचालित होंगी।
गाड़ी संख्या 12481 दिल्ली–श्रीगंगानगर, 12482 श्रीगंगानगर–दिल्ली, 14731 दिल्ली–बठिंडा तथा 14732 बठिंडा–दिल्ली (23 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक) अब पूर्ण रूप से अपने निर्धारित मार्ग व समय सारणी के अनुसार चलेंगी।
गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़–लालगढ़ 27, 28 फरवरी एवं 1 मार्च को डिब्रूगढ़ से अपने निर्धारित समय पर ही प्रस्थान करेगी। हालांकि पूर्व में जारी विज्ञप्ति के अनुसार 28 फरवरी को यह रेलसेवा कोहरे के कारण रद्द रहने की सूचना दी गई थी।
Trending Videos