{"_id":"6a6e36335401c8cac600f8b1","slug":"players-of-the-kho-kho-tournaments-runner-up-team-felicitated-rewari-news-c-198-1-sroh1010-242877-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खो-खो स्पर्धा की उपविजेता टीम के खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खो-खो स्पर्धा की उपविजेता टीम के खिलाड़ी सम्मानित
Sat, 01 Aug 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खो-खाे की उप विजेता टीम को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्त्रोत: विद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। राजकीय माध्यमिक विद्यालय लुहाना में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में जिलास्तरीय अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता में उपविजेता रही खोल खंड की टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक बीर सिंह यादव ने की।
डीपीई अनिल कुमार ने बताया कि जिलास्तरीय अंडर-14 बालिका खो-खो प्रतियोगिता गुरावड़ा में हुई थी। प्रतियोगिता में रेवाड़ी ब्लॉक ने प्रथम और खोल ब्लॉक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खोल ब्लॉक की टीम में राजकीय माध्यमिक विद्यालय लुहाना और राजकीय विद्यालय कुंडल की छात्राओं का संयुक्त योगदान रहा।
प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय पहुंची उपविजेता टीम का शिक्षकों और विद्यार्थियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।
विज्ञापन
मुख्याध्यापक बीर सिंह यादव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। डीपीई अनिल कुमार ने कहा कि कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
समारोह में जगत कुमार, सुनील, अरविंद, नीतू, कविता, राजेश उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के सम्मान से विद्यालय में उत्साह का माहौल बना रहा।