सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police arrested two accused who had escaped from jail

Rewari: हाईटेक जेल से भागे यूपी के आरोपी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

शुरुआती जांच में पता चला कि जाहिद और फैजान ने जेल से फरार होने के लिए निर्माण कार्य के लिए जेल में लाई गई सीढ़ी और अन्य सामान का इस्तेमाल किया। दोनों पिछले कुछ दिनों से जेल से फरार होने का मौका तलाश कर रहे थे।

Police arrested two accused who had escaped from jail
जिला जेल रेवाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

रेवाड़ी की जिला जेल से शुक्रवार शाम को दो हवालाती बंदी फरार हो गए। दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी यूपी के जिला रामपुर के टांडा निवासी फैजान (25 वर्ष) और इटावा के मोहल्ला मकसूदपुरा निवासी जाहिद (21 वर्ष) है। दोनों आरोपी रामपुर के आसपास से पकड़े गए हैं। दोनों ऑनलाइन ठगी के मामले में जेल में बंद थे। 

Trending Videos


शुरुआती जांच में पता चला कि जाहिद और फैजान ने जेल से फरार होने के लिए निर्माण कार्य के लिए जेल में लाई गई सीढ़ी और अन्य सामान का इस्तेमाल किया। दोनों पिछले कुछ दिनों से जेल से फरार होने का मौका तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को मौका मिला तो आरोपी सीढ़ी का सहारा लेकर दीवार फांदकर फरार हो गए। 3 दीवारों की लेयर आसानी से पार कर गए। उधर, जानकारी मिलते ही आईजी स्पेशल टास्क फोर्स बी सतीश बालन मौके पर पहुंचे और जेल का निरीक्षण किया। जेल के एक कर्मचारी को सस्पेंड करने की भी सूचना है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाने में करवाई एफआईआर 
जिला जेल में तैनात उप-सहायक अधीक्षक मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि 27 मार्च को उन्हें अधीक्षक के मौखिक आदेश पर उप अधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया था। शाम करीब साढ़े 6 बजे रोजाना की तरह बंदियों की गिनती करवाई जा रही थी। इसी दौरान फैजान और जाहिद (21 वर्ष) गिनती में मौजूद नहीं मिले।

जेल स्टाफ ने तुरंत दोनों बंदियों की तलाश शुरू की और जेल के हर हिस्से की तलाशी ली, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। अन्य बंदियों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि दोनों को आखिरी बार दोपहर करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से वे नजर नहीं आए। फिर सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

सूचना मिली थी कि जेल से दो बंदी भाग गए हैं। उसके बाद पुलिस टीमों का गठन किया गया। हमने पुलिस ने दोनों बंदियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। -सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी बावल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed