फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparations for Sonu Sarpanch's death anniversary event gain momentum.

Rewari News: सोनू सरपंच की पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारियां तेज

Sat, 01 Aug 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Sonu Sarpanch's death anniversary event gain momentum.
गौरक्षा सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंची नगर परिषद की चेयरपर्सन विनीता पीपल
रेवाड़ी। गोरक्षक सोनू सरपंच की दूसरी पुण्यतिथि पर 4 अगस्त को श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद की चेयरपर्सन विनीता पीपल ने गोरक्षक चौक पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान गोरक्षक सम्मान सेवा समिति की ओर से उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समिति के राष्ट्रीय संयोजक रविंद्र आशावादी मूसेपुरिया ने बताया कि 4 अगस्त को सुबह सवा 9 बजे हवन से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा होगी। इस दौरान सोनू सरपंच फिदेड़ी, विक्रांत यादव गुरुग्राम और अनिल यादव अलवर सहित गो रक्षा के लिए बलिदान देने वाले गोरक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही गोरक्षक बलिदानी परिवारों, गोरक्षा दलों, गो उपचारशालाओं, गोशालाओं और रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाएगा।आरएसएस के प्रांत संघ चालक प्रताप सिंह संबोधिक करेंगे। मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग, पूर्ण यादव लोहयचब और ईश आर्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का शुभारंभ मनोज सरपंच बालियर कलां करेंगे। इस दौरान सोनू सरपंच के पिता शीशराम यादव, धर्माचार्य दलीप शास्त्री, राजकुमार कतोपुरी, अभय सिंह बाबू, सुरेंद्र यादव, दयानंद आर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed