{"_id":"6a6f8c662aa350794104c975","slug":"prime-minister-modi-raised-awareness-among-the-youth-against-drug-abuse-rewari-news-c-198-1-rew1001-242952-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक
Sun, 02 Aug 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
युवाओं को नशामुक्ति का संकल्प दिलाते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। मेरा युवा भारत की ओर से संचालित नशामुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारंभ पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को वर्चुअल माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए स्वस्थ, जिम्मेदार व नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया। वर्चुअल कार्यक्रम बाल भवन में हुआ। इसमें डीसी अभिषेक मीणा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।
इसी के साथ 100 सप्ताह के संडे एंगेजमेंट प्रोग्राम की शुरुआत की गई। इसके तहत प्रत्येक रविवार खेल, संस्कृति, फिटनेस एवं जनजागरूकता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि युवा ही 2047 में देश को विकसित भारत की मंजिल तक लेकर जाएंगे। युवाओं की ऊर्जा, कल्पनाशक्ति और प्रतिभा इसके लिए अति महत्वपूर्ण है। देश के लिए युवाओं को नशे से दूर रखना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज के युवा स्टार्टअप्स की दुनिया में छाए हैं। एआई को नेतृत्व कर रहे हैं, खेल में तिरंगा लहरा रहे हैं। अंतरिक्ष से लेकर विज्ञान तक नए कीर्तिमान बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब कोई युवा, अगर ड्रग्स के लत में फंस जाए, तो केवल एक युवा नहीं हारता, एक सपना हार जाता है, एक सपने की बाल मृत्यु हो जाती है, एक परिवार हार जाता है, पूरा का पूरा परिवार टूट जाता है, समाज से भी नफरत का शिकार बन जाता है।
उन्होंनें कहा कि दुश्मन देश भी षड्यंत्र करके हमारे देश के युवाओं को इस नशे की लत में खींचने के लिए कोई कोशिश बाकी नहीं रखते हैं। ड्रग्स आपूर्ति कर-करके कमाई करना और हमारे जैसे देश को तबाह करना, यह भी उनकी आतंकी साजिश का हिस्सा होता है। इसलिए हमें हर एक युवा को नशे के चंगुल में फंसने से बचाना है।डीसी ने कहा कि हमें हमेशा इस बात का ध्यान रखना है, घर का कोई बच्चा अगर नशे का शिकार बन गया है, तो इसे सामाजिक प्रतिष्ठा की आड़ में छिपाएं नहीं। जिसकी जरूरत हो, उसका सहयोग मांगें, मन खोलकर के उससे बात करें, जो विशेषज्ञ हैं, उनका सहयोग लें।
चिकित्सीय मदद से अपने बच्चे को नशे से मुक्त कराने का प्रयास करें। हमें परिवार में बच्चों से खुलकर संवाद की संस्कृति भी बनानी चाहिए, ताकि ऐसे भंवर में फंसने से पहले ही आप उसका हाथ थाम सकें।