{"_id":"6a7c5b4e18d6546e6f0982db","slug":"pritam-saini-appointed-district-president-and-joginder-saini-appointed-youth-district-president-rewari-news-c-198-1-sroh1010-243509-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रीतम सैनी जिला अध्यक्ष और जोगिंदर सैनी युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रीतम सैनी जिला अध्यक्ष और जोगिंदर सैनी युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त
Wed, 12 Aug 2026 05:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 12 Aug 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते समाज के लोग। स्त्रोत: समाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की वर्ष 2026-2029 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार दक्षिण हरियाणा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। रेवाड़ी निवासी प्रीतम सैनी को जिला अध्यक्ष और जोगिंदर सैनी (जुगनू) को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष नवीन सैनी की ओर से जारी नियुक्ति सूचना के अनुसार हरियाणा प्रदेश दक्षिण के अंतर्गत गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, झज्जर, चरखी दादरी और हांसी क्षेत्र शामिल हैं। नई कार्यकारिणी में रेवाड़ी निवासी मुकेश गोकल को उपाध्यक्ष, नारनौल निवासी जय सिंह सैनी को उपाध्यक्ष और धारूहेड़ा निवासी खेमचंद सैनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं प्रीतम सैनी को जिला अध्यक्ष और जोगिंदर सैनी को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप समाजहित में कार्य करने तथा संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
नियुक्ति की सूचना राष्ट्रीय कोर कमेटी के चेयरमैन, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), संबंधित पदाधिकारियों सहित सभी राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला पदाधिकारियों को भेजी गई है। समाज के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और समाजहित के कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई।