सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rao Rameshwar became the president of the Hospital Build Struggle Committee

Rewari News: अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने राव रामेश्वर

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rao Rameshwar became the president of the Hospital Build Struggle Committee
रेवाड़ी। राव रामेश्वर सिंह को धरने का नया अध्यक्ष चुने जाने पर पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते ग्राम
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव रामगढ़ भगवानपुर में नागरिक अस्पताल रेवाड़ी को शिफ्ट करने की मांग को लेकर चल रहे ग्रामीणों के धरने के दौरान शुक्रवार को समिति के पूर्व अध्यक्ष राव लाल सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही राव रामेश्वर को समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया।
Trending Videos

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि राव लाल सिंह का 2 मार्च को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे लंबे समय से क्षेत्र में नागरिक अस्पताल को रामगढ़ भगवानपुर में स्थापित करवाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में रामगढ़ भगवानपुर के अलावा आसपास के करीब एक दर्जन गांवों से ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने राव लाल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सभा के दौरान संघर्ष समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से राव रामेश्वर सिंह को धरने का नया अध्यक्ष चुना गया। ग्रामीणों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और अध्यक्ष के आसन पर बैठाया।
राव रामेश्वर सिंह ने कहा कि वे राव लाल सिंह के दिखाए रास्ते पर चलते हुए आंदोलन को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और क्षेत्र के लोगों की मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।
अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक नागरिक अस्पताल को रामगढ़ भगवानपुर में शिफ्ट करने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इसके तहत आने वाले दिनों में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 22 मार्च को संघर्ष समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को आंदोलन से जोड़ने के लिए एक युवा पंचायत भी आयोजित करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed