फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ration cardholders will now receive two months' worth of wheat at once; new system implemented.

Rewari News: राशन कार्डधारकों को अब एक साथ मिलेगा दो महीने का गेहूं, नई व्यवस्था लागू

Sun, 02 Aug 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ration cardholders will now receive two months' worth of wheat at once; new system implemented.
रेवाड़ी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत जिले के राशन कार्डधारकों को अब दो महीने का गेहूं एक साथ वितरित किया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पूरे वर्ष को छह वितरण चक्रों में विभाजित करते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत प्रत्येक वितरण चक्र के पहले महीने में लाभार्थी उसी महीने और अगले महीने का गेहूं एक साथ प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में 239 उचित मूल्य की दुकानों (डिपो) के माध्यम से 1 लाख 28 हजार 865 राशन कार्डधारकों तथा 4 लाख 69 हजार 723 पंजीकृत सदस्यों को गेहूं, चीनी और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की जाती है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के अनुसार वर्ष को जनवरी-फरवरी, मार्च-अप्रैल, मई-जून, जुलाई-अगस्त, सितंबर-अक्तूबर और नवंबर-दिसंबर के छह वितरण चक्रों में बांटा गया है।
विभाग के अनुसार प्रत्येक चक्र के पहले महीने में दोनों महीनों का गेहूं उपलब्ध रहेगा। यदि कोई लाभार्थी पहले महीने का गेहूं उसी महीने नहीं लेता है तो उसका अधिकार समाप्त हो जाएगा। हालांकि अगले महीने का गेहूं लाभार्थी चाहे तो पहले महीने में ही ले सकता है या संबंधित दूसरे महीने में भी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से राशन का समय पर उठान सुनिश्चित होगा, डिपो पर भंडारण व्यवस्था बेहतर होगी और लाभार्थियों को बिना बाधा खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकेगा।


अगस्त की एलोकेशन में सरसों का तेल शामिल नहीं
विभागीय स्तर पर अगस्त माह की एलोकेशन में सरसों का तेल शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यदि सरकारी खरीद पर्याप्त नहीं हुई तो अगले महीने से राशन के साथ तेल का वितरण बंद हो सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। वहीं, अक्तूबर में राशन कार्डधारकों को गेहूं के साथ बाजरा भी वितरित किया जाएगा। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अंत्योदय (एएवाई) परिवारों को 23 किलो गेहूं और 12 किलो बाजरा, जबकि बीपीएल परिवारों को 4 किलो गेहूं और 1 किलो बाजरा मिलेगा। वहीं, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कहना है कि जिले में दो माह के वितरण चक्र की व्यवस्था लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अगस्त माह की एलोकेशन में सरसों का तेल नहीं आया है, लेकिन इसके वितरण को बंद करने संबंधी अभी तक कोई आधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। अक्तूबर में पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा के अनुसार बाजरे का भी वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed