फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rezangla House emerged as the winner in the English competition.

Rewari News: अंग्रेजी प्रतियोगिता में रेजांगला सदन बना विजेता

Sat, 01 Aug 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rezangla House emerged as the winner in the English competition.
प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्त्रोत: प्रबंधन
कुंड। गांव गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में कक्षा छह के कैडेटों के लिए अंतरसदनीय अंग्रेजी कथा-वाचन, वक्तृत्व कला एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कारगिल और रेजांगला सदनों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं में कैडेटों ने दक्षता का प्रदर्शन किया। समग्र अंकों के आधार पर रेजांगला सदन विजेता और कारगिल सदन उपविजेता रहा।
विज्ञापन

अंग्रेजी वक्तृत्व कला में रेजांगला सदन के कैडेट प्रतीक प्रथम, कथा-वाचन में कारगिल सदन के कैडेट स्टेनजिन प्रथम और काव्य पाठ में रेजांगला सदन की कैडेट अकीरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने पुस्तकें और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में भाषा कौशल और अभिव्यक्ति क्षमता का विकास आवश्यक है। विद्यालय इसी उद्देश्य से समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के साथ कक्षा छह और नौ के नवागंतुक कैडेटों के लिए फ्रेशर पार्टी (आइस ब्रेकिंग) का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नए कैडेटों का स्वागत किया गया तथा उन्हें आवासीय विद्यालय के वातावरण में सहज बनाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed