{"_id":"6a42be6a74e51b5048056b44","slug":"rising-tomato-and-onion-prices-have-disrupted-the-kitchen-budget-rewari-news-c-198-1-fth1001-241031-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टमाटर-प्याज के बढ़े दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टमाटर-प्याज के बढ़े दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
Tue, 30 Jun 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
शहर की सब्जी मंडी में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले में बीते एक सप्ताह के दौरान सब्जियों के दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक असर टमाटर और प्याज के भाव पर देखने को मिल रहा है। एक सप्ताह पहले 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज अब 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि 20 से 30 रुपये प्रति किलो मिलने वाला टमाटर भी 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
सब्जियों के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। नाई वाली चौक स्थित सब्जी मंडी के विक्रेताओं का कहना है कि थोक मंडी में सब्जियों के दाम बढ़ने का सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ा है। रेवाड़ी में दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों से सब्जियों की आपूर्ति होती है। सब्जी विक्रेता हरिराम ने बताया कि थोक बाजार में पहले की तुलना में सब्जियां महंगी मिल रही हैं।
ऐसे में खुदरा बिक्री भी बढ़े हुए दामों पर करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि यदि थोक भाव में कमी आती है तो खुदरा कीमतों में भी राहत मिलेगी। सब्जी विक्रेता अनिल ने बताया कि बढ़े हुए दामों के कारण ग्राहकों ने टमाटर और प्याज की खरीद कम कर दी है। पहले जहां लोग एक-दो किलो खरीदते थे, वहीं अब आधा या एक किलो ही ले रहे हैं। इससे बिक्री पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
सेक्टर 1 निवासी गृहिणी रेखा का कहना है कि बीते पांच-छह दिनों में सब्जियों के दाम में हुई तेज बढ़ोतरी का सीधा असर उनके घरेलू बजट पर पड़ा है। उन्होंने बताया कि रसोई का खर्च पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है, जिससे मासिक बजट संभालना मुश्किल हो रहा है।
रजनी ने बताया कि पहले वह सप्ताहभर की सब्जियां एक साथ खरीद लेती थीं, लेकिन अब प्याज, टमाटर और अन्य सब्जियों के बढ़े दामों के कारण जरूरत और बजट के हिसाब से कम मात्रा में ही सब्जियां खरीद रही हैं।